जगन्नाथपुर में भीषण सड़क हादसा: निजी स्कूल बस और हाईवा की सीधी टक्कर, ड्राइवर सहित कई छात्र घायल

नोवामुंडी कॉलेज बस और हाइवा में टक्कर

Chaibasa (चाईबासा) :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामतीर्थ नदी के समीप मनिकपुर गांव के सामने एक निजी स्कूल बस और हाईवा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा सुबह 7 से 8 बजे के बीच होने की बात सामने आई है।

बड़ा हादसा: आयरन ओर लदा डंपर ई-रिक्शा पर पलटा, 2 की मौत, 5 घायल

हादसे के समय इलाके में घना कुहासा छाया हुआ था, जिसके कारण विजिबिलिटी बहुत कम थी। प्रारंभिक अनुमान है कि यही धुंध दुर्घटना की मुख्य वजह हो सकती है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और हाईवा दोनों के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। स्कूल बस चालक और हाईवा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में सवार कई छात्र भी चोटिल हुए हैं।

नोवामुंडी कॉलेज बस और हाइवा में टक्कर
नोवामुंडी कॉलेज बस और हाइवा में टक्कर

ग्रामीणों ने की तुरंत मदद, सभी घायलों को चम्पुआ अस्पताल भेजा गया

दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को उड़ीसा के चम्पुआ अनुमंडल अस्पताल भेजा गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का मुआयना कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

नोवामुंडी इंटर कॉलेज की थी बस

बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त बस नोवामुंडी इंटर कॉलेज की है, जो प्रतिदिन की तरह छात्रों को कॉलेज ले जा रही थी। हादसे के बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने कहा है कि कुहासे, तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति में से किस कारण दुर्घटना हुई, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

http://Accident In Gua Sail Mines : गुआ सेल खदान में हादसा, कन्वेयर बेल्ट में हाथ फंसने से ठेका कर्मी घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत