Jagnnathpur : जुमें की नमाज को लेकर एलर्ट रही पुलिस, मुख्य चौक पर तैनात रहे जवान

Jagnnathpur : जुमे की नमाज के बाद हंगामे की आशंका को लेकर जगन्नाथपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट मोड में थी. जगन्नाथपुर व टोंटो थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया था. डीएसपी इकुड़ डुंगडुंग लगातार स्थितियों पर नजर रखे हुए थे. बाजार में एसडीपीओ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों तैनात किये गये थे . कहीं भी कोई अप्रिय घटना ना घटित हो इसलिए हर चौक चौराहे पर जवानों को तैनात किया गया है.

पुलिस की गश्ती रही तेज-

पुलिस द्वारा क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही थी। मुख्य चौक व मौलानगर के पास इस्पेक्टर बिरेंद्र कुमार व थाना प्रभारी यसराज सिंह के अलावे मजिस्ट्रेट व पुलिस जवानों को तैनात किया गया था. जिसका नेतृत्व पुलिस के वरीय पदाधिकारी कर रहे थे। जगन्नाथपुर चौक चौराहा में पुलिस की गश्ती लगातार जारी थी। बता दें कि जगन्नाथपुर व आस पास शुक्रवार को शाँति पूर्ण रही।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *