टाटानगर से रेल सिविल डिफेंस टीम विशाखापट्टनम प्रशिक्षण कैंप के लिए रवाना

Jamshedpur (जमशेदपुर) : दक्षिण पूर्व रेलवे के सिविल डिफेंस संगठन के 16 सदस्यीय दल बाहरी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए शनिवार को विशाखापट्टनम रवाना हुए। टीम का नेतृत्व रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार कर रहे हैं।

इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण कैंप सिविल डिफेंस कर्मियों में टीम वर्क, आत्मविश्वास बढ़ाने, आपसी अनुभव साझा करने और पेशेवर दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। आउटडोर कैंप ईस्ट कोस्ट रेलवे, विशाखापट्टनम में 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा।

Adityapur IDTR Placement :आईडीटीआर कैंपस ड्राईव में कुल 85 छात्र-छात्राओं का चयन

कैंप के दौरान प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सत्र, प्रयोगशाला आधारित अभ्यास, विभिन्न प्रतियोगिताएँ, और एक दिवसीय अध्ययन भ्रमण भी कराया जाएगा। साथ ही 6 दिसंबर को सिविल डिफेंस राइजिंग डे (उगता दिवस) मनाकर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इस प्रशिक्षण शिविर में रांची, आद्रा, बोकारो, संतरागाछी, हावड़ा, खड़गपुर और विशाखापट्टनम सहित विभिन्न मंडलों से कुल 130 जवान भाग ले रहे हैं। शिविर में विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में भी संतोष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

प्रतिभागी दल के सुगम आवागमन के लिए खड़गपुर से अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है, जो ट्रेन संख्या 12663 हावड़ा–तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस में अटैच होकर विशाखापट्टनम पहुँचेगी।

http://चाईबासा : शतरंज समर कैंप का हुआ उद्घाटन, 53 बच्चे ले रहे भाग

Share करें

✓ Link copy हो गया!
फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत