“स्वच्छता ही देश सेवा: गांधी घाट सफाई अभियान – पूर्व सैनिकों की मिसाल”

Jamshedpur (जमशेदपुर) :  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, राष्ट्रीय चेतना संस्थान के साथ मिलकर स्वर्णरेखा नदी स्थित गांधी घाट में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। महापर्व के बाद घाट पर जमा हुए कचरे और विसर्जित मूर्तियों की सफाई की जिम्मेदारी संगठन के सदस्यों ने स्वयं उठाई। सुबह से ही बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों व स्वयंसेवकों ने पहुंचकर घाट को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

स्वर्णरेखा नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए
स्वर्णरेखा नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए

जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई ने डिमना लेक पर्यटक स्थल पर चलाया सफाई अभियान

अभियान के दौरान सबसे पहले विसर्जित मूर्तियों, फूल-मालाओं और प्लास्टिक कचरे को अलग-अलग किया गया। प्रतिमाओं पर लगे आभूषण, रंगीन प्लास्टिक और सजावटी सामग्री हटाकर मूर्तियों को तालाब में प्रवाहित किया गया, ताकि घाट और जल स्रोत दोनों की स्वच्छता बनी रहे। स्वयंसेवकों ने घाट पर फैली पॉलिथीन, थर्मोकोल तथा अन्य अपशिष्ट सामग्री को भी एकत्र कर निपटान किया।

गांधी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए
गांधी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए

पूर्व सैनिकों ने दिया सामाजिक संदेश

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य किशोर कुमार ने कहा कि देश की सेवा व सुरक्षा में जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों का दायित्व सेवानिवृत्ति के बाद भी समाप्त नहीं होता। आज देश प्रदूषण और पर्यावरण संकट से लड़ रहा है, और ऐसे में स्वच्छता अभियान राष्ट्र सेवा का ही नया स्वरूप है।

संगठन के संस्थापक वरुण कुमार ने कहा कि गांधी घाट पर चलाया गया यह सफाई अभियान केवल कचरा उठाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का पवित्र प्रयास है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे परिवार सहित ऐसी गतिविधियों में शामिल हों और बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के संस्कार विकसित करें।

 

इको-फ्रेंडली त्योहार मनाने की अपील

अभियान के दौरान मिट्टी की प्रतिमाएं उपयोग करने तथा प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) से बनी प्रतिमाओं से बचने का अनुरोध किया गया। सदस्यों ने कहा कि POP पानी में घुलता नहीं और इसमें प्रयुक्त रसायन जलीय जीवों के लिए हानिकारक हैं, जबकि शुद्ध मिट्टी की मूर्तियां पर्यावरण सुरक्षित हैं और स्थानीय कुम्हारों को रोजगार भी देती हैं।

उन्होंने प्लास्टिक-मुक्त उत्सव मनाने, पत्तल-दोने, कपड़े/जूट के बैग, लकड़ी-बांस या कागज आधारित सामग्री के उपयोग, तथा घरेलू कृत्रिम तालाब में विसर्जन जैसी पहल को अपनाने का आग्रह किया।

इस अभियान में किशोर कुमार, राजीव कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, शिबू मुखी, निखिल कुमार सिन्हा, आशीष झा, वरुण कुमार, विश्वजीत, जसवीर सिंह, नकुल कुमार, प्रवीण कुमार पांडे एवं मनोज कुमार सिंह सहित कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

http://Kharsawn: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आकर्षणी पीठ परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

आदित्यपुर न्यूज़

Adityapur Pran Pratishtha: आदित्यपुर: प्लेटिना सिटी के शिव मंदिर इंद्रलोक में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, नगर भ्रमण के साथ गूँजे जयकारे ​7 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 9 को होगा विशाल भंडारा; श्रद्धालुओं में भारी उत्साह