एक माह गुजरने को है मगर अब तक सिदमा गाँव के गुमशुदा लोगों का नहीं चला पता, पुलिस से परिजन नाराज

Chaibasa :- जिल के तांतनगर प्रखंड अंतर्गत कोकचो ओपी थाना क्षेत्र के सिदमा गाँव से विगत 22 मई से 65 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश रजक, 55 वर्षीय शारदा देवी एवं 17 वर्षीय राज रजक को सिदमा के ही परिजनों द्वारा विकास बेहरा के द्वारा अपहरण कर लिए जाने को लेकर आरोप लगाया गया है।

इस बाबत अपहरण के एक माह गुजरने के बाद भी पुलिस ने अब तक मामला सुलझा नहीं पाया गया है। इस संबंध में मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने पीड़ित परिवार के सदस्य के हेमंती रजक के द्वारा गांधी प्रतिमा के समक्ष 23 जून से 48 घंटे किये जा रहे अनशन के समर्थन में खुद भी अनशन मे बैठेंगे। जिला परिषद सदस्य ने इस पर जल्द कारवाही की मांग की जा रही है, तो इस घटना से अब प्रशासन के प्रति ग्रामीणो मे रोष बढ़ता दिखाई दे रहा है। पुलिस की कारवाही से नखुश होकर ग्रामीण भी गांधी प्रतिमा के समक्ष अनशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 19

Adityapur ward 19: आदित्यपुर वार्ड 19 चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्षद प्रत्याशी संजय बउआ ने की पदयात्रा, उमड़ा जनसैलाब ‘ब्लैक बोर्ड’ चुनाव चिह्न के साथ घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, स्थानीय लोगों से मांगा जीत का आशीर्वाद