चाईबासा: जेनरल स्टोर से 161 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, दुकान मालिक महिला गिरफ्तार

दुकान से ब्राउन शुगर बरामद, पुलिस ने महिला दुकान मालिक को किया गिरफ्तार

Chaibasa (चाईबासा): पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र स्थित एक जेनरल स्टोर से 161 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। मौके से दुकान की संचालिका संगीता तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।

चाईबासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी टीम ने सिद्देश्वर मंदिर के पास स्थित संगीता तिवारी के जेनरल स्टोर में छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर की 161 पुड़िया बरामद की गई।

दुकान से ब्राउन शुगर बरामद, पुलिस ने महिला दुकान मालिक को किया गिरफ्तार
दुकान से ब्राउन शुगर बरामद, पुलिस ने महिला दुकान मालिक को किया गिरफ्तार

पहले भी जा चुकी है जेल :

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार संगीता तिवारी पहले भी ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के मामले में जेल जा चुकी है, और उसका आपराधिक इतिहास रहा है।

गिरफ्तार महिला की पहचान:

संगीता तिवारी, उम्र लगभग 50 वर्ष

पति: स्व. चंद्रशेखर तिवारी

पता: बड़ा नीमडीह, थाना सदर, चाईबासा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना कांड सं. 82/2021, दिनांक 04 अगस्त 2021, धारा 21/22 NDPS ACT के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दुकान से बरामद ब्राउन शुगर
दुकान से बरामद ब्राउन शुगर

पुलिस बयान :

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बहामन टुटी ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

बरामद सामग्री :

161 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर

छापामारी टीम के सदस्य :

बहामन टुटी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चाईबासा

तरुण कुमार, थाना प्रभारी सदर थाना

शीला मिंज, थाना प्रभारी महिला थाना

विशेष छापामारी दल के पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी

नशे पर कड़ी कार्रवाई का संदेश

इस कार्रवाई से पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। जिले में नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई रोकने के लिए पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है।

http://Adityapur Brown sugar recovery: आदित्यपुर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 5.31 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

आदित्यपुर न्यूज़

Adityapur Pran Pratishtha: आदित्यपुर: प्लेटिना सिटी के शिव मंदिर इंद्रलोक में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, नगर भ्रमण के साथ गूँजे जयकारे ​7 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 9 को होगा विशाल भंडारा; श्रद्धालुओं में भारी उत्साह