32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक – सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से हराया

चाईबासा: बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग 2025-26 के मुकाबले में सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता में विजयी आगाज किया और 4 अंक अर्जित किए। टीम की जीत में हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक निर्णायक साबित हुआ।

चाईबासा 32वीं एस० आर० रूंगटा ए-डिवीजन लीग 2025-26 रोमांचक मुकाबले में लारसन क्लब ने 5 रनों से चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी पर दर्ज की जीत

32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग विजयी टीम
32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग विजयी टीम

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लेने वाली सेरसा चक्रधरपुर के सामने स्टूडेंट क्लब ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 237 रन बनाए। अभिषेक नाथ ने उत्कृष्ट बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 103 रन की शानदार पारी खेली। मनीष कुमार और रियाज अहमद ने 24-24 रन, तौसिफ एहसान ने 22 रन, कप्तान मोअज्जम खान ने 15 रन और मोहम्मद शाकिब ने 13 रन का योगदान दिया।
सेरसा चक्रधरपुर की ओर से ए. पवन कुमार, हिमांशु शर्मा और शुभंकर विश्वास ने 2-2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेरसा चक्रधरपुर की टीम ने 34.2 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। ओपनर हिमांशु शर्मा ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए। शुभम सिंह ने 44 रन, और सत्यम त्रिपाठी ने 39 रन बनाकर जीत को आसान कर दिया।

स्टूडेंट क्लब की ओर से शतकवीर अभिषेक नाथ ने 49 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि मनीष कुमार को 1 सफलता मिली।

लीग में आगामी मुकाबला कल फिर स्टूडेंट क्लब चाईबासा और यंग झारखंड क्रिकेट क्लब चाईबासा के बीच खेला जाएगा।

http://एस.आर. रूंगटा बी-डिविजन लीग 2025-26: आमर्त्य चौधरी का शतक, चाईबासा क्रिकेट क्लब 109 रन से विजेता