Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

Adityapur (आदित्यपुर)। श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के प्रेक्षागृह में सोमवार को झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव 2025 (छठा संस्करण) का भव्य शुभारंभ उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के बीच हुआ।

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

फ़िल्म और कला जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी ने उद्घाटन समारोह को और भी खास बना दिया।

श्रीनाथ यूनिवर्सिटी

महोत्सव के मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह रहीं, सह मुख्य अतिथि में भूमिका श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के कुलपति सुखदेव महतो मौजूद रहे. कार्यक्रम में डॉ. जे.एन. दास, डॉ. ज्योति सिंह, पूरबी घोष, पवन कुमार साव, चंचल भाटिया, नेहा तिवारी, ज्योति सेनापति और पूर्व पार्षद नीतू शर्मा सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और परिचय के साथ हुई। तत्पश्चात संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। सांस्कृतिक टीम द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने माहौल को जीवंत बना दिया। JNFF के संस्थापक संजय सतपथी और राजू मित्रा ने अपने संबोधन में महोत्सव के उद्देश्य और झारखंड में फिल्म संस्कृति के विस्तार पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

मंचीय कार्यक्रम में चर्चित शॉर्ट फ़िल्म “Silk Coffin” की विशेष स्क्रीनिंग भी हुई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। महोत्सव को सफल बनाने में क्रिएटिव डायरेक्टर डॉ. शालिनी प्रसाद और शिवांगी सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह फ़िल्म महोत्सव 8 से 13 दिसंबर तक चलेगा। 9 से 12 दिसंबर तक विभिन्न श्रेणियों की फिल्मों का प्रदर्शन होगा, जबकि 13 दिसंबर को XLRI, जमशेदपुर में पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा।

http://Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज