झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम अंडर-16 क्रिकेट टीम चयन – खिलाड़ी निबंधन सूचना पश्चिमी सिंहभूम अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन हेतु खिलाड़ी निबंधन

झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आगामी 17 जनवरी से प्रारंभ होने वाली अंतर-जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों का निबंधन किया जाएगा।

हॉस्टल टीम ने जीता आरडीटीटीईसी प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब फाइनल में मेकाट्रॉनिक्स बी को 18 रन से दी मात

निबंधन तिथि एवं स्थान
निबंधन प्रक्रिया मंगलवार, 16 दिसंबर को बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान में प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगी। इच्छुक खिलाड़ी पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे के बीच जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में उपस्थित होकर निबंधन करा सकते हैं।

पात्रता मापदंड

  • जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त खिलाड़ी ही निबंधन के लिए पात्र होंगे।

  • खिलाड़ी की जन्म तिथि 01.09.2010 से 31.08.2012 के बीच होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज
निबंधन के समय निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है:

  • फोटोयुक्त QR कोड वाला PVC आधार कार्ड

  • आधार अपडेट इतिहास

  • नगरपालिका/अधिसूचित क्षेत्र द्वारा निर्गत डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र

  • पिछले तीन शैक्षणिक सत्रों (2022-23, 2023-24 एवं 2024-25) के मूल अंक-पत्र

  • कैंसल्ड चेक

  • वर्तमान विद्यालय द्वारा निर्गत बोनाफाइड प्रमाण-पत्र

उपरोक्त दस्तावेजों के अभाव में किसी भी खिलाड़ी का निबंधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विशेष सूचना
पश्चिमी सिंहभूम जिले के वे खिलाड़ी जो सभी पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, परंतु वर्तमान सत्र में जिला क्रिकेट संघ की किसी भी संबद्ध इकाई से निबंधित नहीं हैं, वे भी निबंधन के समय निर्धारित शुल्क जमा कर अपना निबंधन करा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला क्रिकेट संघ कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

http://चाईबासा 32वीं एस० आर० रूंगटा ए-डिवीजन लीग 2025-26 रोमांचक मुकाबले में लारसन क्लब ने 5 रनों से चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी पर दर्ज की जीत

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज