Chaibasa News: राष्ट्रीय योग ओलंपियाड – 2022 में चाईबासा के छात्र को मिला प्रतीक चिन्ह, स्कूल ने भी किया सम्मानित

Chaibasa:- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय योग ओलंपियाड – 2022 में भाग लेकर कल चाईबासा लौटे नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय के वर्ग सप्तम् के छात्र चाड़ा बिरूली को आज विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। प्रार्थना सभा के बाद आयोजित समारोह में बच्चों एवं छात्र-छात्राओं के बीच चाड़ा बिरूली ने राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के लिए शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत “प्रतीक चिन्ह” को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह ने चाड़ा बिरूली की उपलब्धि के बारे में सदन को जानकारी दी तथा बच्चों को इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी। वर्ग सप्तम् की शिक्षिका अलका किरण द्वारा चाड़ा बिरूली को एक टैब प्रदान किया जबकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उसे एक मेमेंटो देकर सम्मानित किया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *