Chandil News: गीतिलबेड़ा नदी के पास मिली अधेड़ महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

नदी से शव निकालते लोग

Chandil (चांडिल) :  चांडिल थाना क्षेत्र में कांदरबेड़ा चौक से डोबो जाने वाले मार्ग पर स्थित गीतिलबेड़ा नदी किनारे एक अधेड़ महिला का शव बरामद हुआ।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान दामोदर नदी में 9 युवक बहे, एक की मौत, पांच लापता

ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

नदी से शव निकालते लोग
नदी से शव निकालते लोग

​प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 45 वर्ष के करीब बताई जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में शरीर पर किसी भी तरह के गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे पुलिस इसे डूबने से हुई मौत का मामला मान रही है। हालांकि, थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

​पुलिस ने आसपास के गांवों में मृतका की पहचान के लिए पूछताछ की है, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू, जैसे कि यह दुर्घटना है या कोई अन्य साजिश, को ध्यान में रखते हुए गहराई से तफ्तीश कर रही है। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि यदि कोई महिला लापता हो, तो तुरंत थाने में संपर्क करें।

http://Chandil Chhath Ghat accident: चांडिल छठ घाट हादसा: नदी में डूबे तीन, एक की मौत, दो की तलाश जारी, प्रशासन में हड़कंप