Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर स्थित प्रतिष्ठित कंप्यूटर शिक्षण संस्थान GGSPI Institute (Branch-1) का 20 सितंबर 2026 को भव्य पुनः उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उपस्थित रहे, जिन्होंने विधिवत फीता काटकर संस्थान के नए तकनीकी स्वरूप की शुरुआत की।

समारोह को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने युवाओं के कौशल विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “आज का दौर ज्ञान आधारित युग है और समय की रफ्तार के साथ तकनीक में ढलना जरूरी है। रोजगार की चुनौतियों के बीच केवल कागजी डिग्री से काम नहीं चलेगा, युवाओं के हाथों में व्यावहारिक हुनर होना अनिवार्य है। मध्यम और सामान्य वर्ग के बच्चों को नई तकनीक से जोड़कर उनका भविष्य संवारना बेहद सराहनीय पहल है। वर्ष 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवा और शिक्षक ही मुख्य ग्रोथ इंजन बनेंगे।”
कंप्यूटर शिक्षा के साथ AI टूल्स और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग
संस्थान के निदेशक गुरप्रीत सिंह सेहरा ने बताया कि डिजिटल दौर की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए कंप्यूटर कोर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक सॉफ्टवेयर से जोड़ा गया है। अब बेसिक कंप्यूटर से लेकर कोडिंग, प्रोग्रामिंग और डिजाइनिंग के हर कोर्स में छात्रों को प्रैक्टिकल AI टूल्स सिखाए जाएंगे, ताकि वे उद्योग की मांग के अनुरूप तैयार हो सकें।
इस समारोह में अमरजीत सिंह राजा, वार्ड पार्षद अंजू सिंह, पूर्व पार्षद सुधीर, कुलवंत सिंह बंटी, सुखपाल कौर मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके अलावा संस्थान की टीम से अंकिता, मुस्कान, श्रुति, गोपी और कई गणमान्य मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों ने संस्थान के इस कदम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
http://इंडिया गठबंधन पार्ट-2 की सरकार में हिंदूओं पर राज्य में हो रहा अत्याचार – रघुवर दास








