राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर आगमन, सोनारी एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत

Jamshedpur (जमशेदपुर) — महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर सोमवार को जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षित रूप से पहुंचा। राष्ट्रपति के आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला। जिला प्रशासन की ओर से महामहिम राष्ट्रपति को विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
सोनारी एयरपोर्ट परिसर में राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति का अभिनंदन किया। राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे।

सोनारी एयरपोर्ट जमशेदपुर परिसर में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अभिनंदन करते हुए माननीय राज्यपाल, झारखंड श्री संतोष कुमार गंगवार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनारी एयरपोर्ट से कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति का काफिला कड़े सुरक्षा घेरे में करनडीह के लिए रवाना होगा। करनडीह में महामहिम राष्ट्रपति ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह समारोह संताल समाज की भाषा, संस्कृति और पहचान के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

सोनारी एयरपोर्ट जमशेदपुर परिसर में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अभिनंदन करते हुए माननीय राज्यपाल, झारखंड श्री संतोष कुमार गंगवार।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जमशेदपुर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक के मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कुछ मार्गों पर अस्थायी बदलाव भी लागू किए गए हैं, ताकि आम लोगों को कम से कम असुविधा हो।

सोनारी एयरपोर्ट जमशेदपुर परिसर में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अभिनंदन करते हुए माननीय राज्यपाल, झारखंड श्री संतोष कुमार गंगवार।

लौह नगरी जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर आम नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ओल चिकी लिपि शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति की उपस्थिति से आदिवासी समाज में गौरव और सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *