Gamharia plant shut down: टाटा स्टील गम्हरिया: स्ट्रेट बार मिल हुआ बंद, कर्मचारियों का हंगामा

गम्हरिया: औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया में स्थित टाटा स्टील की स्ट्रेट बार मिल (पूर्व में उषा मार्टिन) को अचानक बंद कर दिया गया है। इस फैसले के बाद मिल में कार्यरत कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बुधवार सुबह कंपनी के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया।

टाटा स्टील नोआमुंडी ने भव्य शताब्दी समारोह के साथ मनाया 100 वर्षों की खनन उत्कृष्टता का उत्सव


कर्मचारियों का आरोप है कि प्लांट को बिना पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया है और उनके बकाया वेतन समेत अन्य सुविधाओं का भुगतान भी अब तक नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि टाटा स्टील ने जब उषा मार्टिन के इस प्लांट का अधिग्रहण किया था, तब यह भरोसा दिलाया गया था कि प्लांट का संचालन जारी रहेगा और किसी की नौकरी नहीं जाएगी। वर्तमान में यह इकाई वेंडर कंपनी ‘आरके एंटरप्राइजेज’ के माध्यम से संचालित हो रही थी, जिसके तहत बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत थे। पिछले कुछ दिनों से प्लांट में गतिविधियां बंद होने की घोषणा के बाद श्रमिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई थी।


​बुधवार को हुए हंगामे के दौरान मजदूरों ने ‘अन्याय’ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए टाटा स्टील के मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी श्रमिकों और उनके प्रतिनिधियों के साथ प्राथमिक वार्ता की है। प्रबंधन की ओर से बकाया राशि के भुगतान और श्रमिकों के भविष्य को लेकर बीच का रास्ता निकालने का आश्वासन दिया गया है, हालांकि कर्मचारी फिलहाल ठोस समाधान की मांग पर अड़े हुए हैं।

http://Jamshedpur Child Labour Free Zone: बाल श्रम-मुक्त हुआ लक्ष्मी नगर, बस्ती विकास समिति और टाटा स्टील फाउंडेशन का ऐतिहासिक कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप