Adityapur Murder Case आदित्यपुर पुलिस की कामयाबी : जंगल में दफन सुरक्षा गार्ड हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, तीन गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Adityapur (आदित्यपुर) : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर जंगल में हुए सनसनीखेज संदीप महतो हत्याकांड का सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Chandil Murder: चांडिल में अपराधी विजय तिर्की की हत्या, सिर में मारी गोली, जांच में जुटी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास चन्द्र महतो (42 वर्ष), संदीप प्रमाणिक उर्फ फटिक (19 वर्ष) और गोरांगो कालिन्दी (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी


घटना की जानकारी विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को गम्हरिया निवासी संदीप महतो ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। 25 दिसंबर को उसका शव शिवनारायणपुर जंगल में झाड़ियों के नीचे छिपा हुआ पाया गया। अपराधियों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को झाड़ियों से ढक दिया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच और खुफिया इनपुट के आधार पर छापेमारी कर तीनों को धर दबोचा।
​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, गैंता और कुदाल बरामद की है। इसके अलावा, घटना में प्रयुक्त CNG ऑटो (JH05DK-6997), मृतक की मोटरसाइकिल, उसका अधजला आधार कार्ड, पासबुक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ समीर कुमार सवैया और थाना प्रभारी बिनोद तिर्की के नेतृत्व में टीम ने महज कुछ ही दिनों में इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाकर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

http://चाईबासा में युवती की नृशंस हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Saraikela MNREGA Strike : मानदेय और सुरक्षा की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप होंगे विकास कार्य, तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार की बेरुखी से नाराज कर्मचारियों ने लिया फैसला