Adityapur Shibu Soren Birth Anniversary: शिबू सोरेन और सुनील महतो की जयंती: मिरुडीह में जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, गणेश महाली और शकुंतला महाली ने दी शहीद सुनील महतो व दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि

आदित्यपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती के अवसर पर सरायकेला जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसी कड़ी में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मरीडीह में एक विशेष कंबल वितरण समारोह आयोजित किया गया।

Adityapur News: आदित्यपुर: नीतेश राज के पिता स्व. नागेंद्र प्रसाद का श्राद्ध कर्म संपन्न, दिग्गज हस्तियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि

​इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय सदस्य और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली उपस्थित रही। दोनों नेताओं ने स्वर्गीय शिबू सोरेन और शहीद सुनील महतो के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कड़ाके की ठंड को देखते हुए सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।

श्रद्धांजलि

​शकुंतला महाली ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र और अलग झारखंड राज्य में सांस ले रहे हैं, उसकी नींव दिशोम गुरु शिबू सोरेन और झारखंड आंदोलन के स्तंभ रहे शहीद सुनील महतो ने ही रखी थी। उनके संघर्षों और बलिदानों के कारण ही यह राज्य अस्तित्व में आया है।

​नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय झामुमो कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान एवं उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने भी दोनों विभूतियों को नमन करते हुए समाज के वंचित वर्गों की सेवा करने का संकल्प दोहराया।

http://Gamharia Ratilal Mahto Birth Anniversary: शहीद रतिलाल महतो की याद में गम्हरिया में मंत्री दीपक बिरुआ ने अर्पित की श्रद्धांजलि, ऊपरबेड़ा मैदान में जुटी राजनीतिक हस्तियां

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’