Vande Mataram Samman 2026,: डॉ. रेणु शर्मा को मिला प्रतिष्ठित ‘वंदे मातरम सम्मान 2026’, समाज सेवा और चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत।

Adityapur : समाज सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली प्रख्यात होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. रेणु शर्मा को उनके निरंतर उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। जमशेदपुर के प्रतिष्ठित बेलडीह क्लब में आयोजित एक गरिमामयी समारोह के दौरान, ‘एंटी करप्शन क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया ट्रस्ट’ (ACCBI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश विश्वकर्मा ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।

Adityapur Municipal Election: वार्ड 17 पार्षद चुनाव: काली मंदिर के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार को पार्षद बनाने की उठी मांग

वंदे मातरम सम्मान 2026
​लखनऊ से चलकर जमशेदपुर पहुंचे डॉ. विश्वकर्मा ने डॉ. रेणु शर्मा को ट्रस्ट की ओर से ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान’ और प्रतिष्ठित ‘वंदे मातरम सम्मान 2026’ प्रदान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि डॉ. रेणु शर्मा ने न केवल होमियोपैथी के माध्यम से लोगों का उपचार किया है, बल्कि एक समाजसेवी के रूप में समाज के वंचित वर्गों की सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भ्रष्टाचार विरोधी ट्रस्ट द्वारा दिया गया यह सम्मान उनकी इसी निष्ठा और समर्पण का प्रतीक है।


​सम्मान ग्रहण करने के बाद डॉ. रेणु शर्मा ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें भविष्य में और भी ऊर्जा के साथ समाज सेवा करने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग और ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने डॉ. शर्मा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

http://Adityapur 75th Blood Donation Milestone: आदित्यपुर के ‘रक्तवीर’ महादेव महतो ने रचा इतिहास, 75वीं बार रक्तदान कर कायम किया कीर्तिमान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’