Adityapur JMM News: आदित्यपुर में झामुमो का दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शहीद सुनील महतो की जयंती पर महा-कंबल वितरण कार्यक्रम : सांसद जोबा माझी रहीं मौजूद, गणेश महाली बोले- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बढ़ा रहे हैं ‘गुरुजी’ के सपनों को आगे

सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और राज्य के मार्गदर्शक स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन तथा शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती के उपलक्ष्य में सरायकेला जिले में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आदित्यपुर के ईमली चौक पर एक विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जोबा माझी उपस्थित रहीं।

Adityapur Shibu Soren Birth Anniversary: शिबू सोरेन और सुनील महतो की जयंती: मिरुडीह में जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, गणेश महाली और शकुंतला महाली ने दी शहीद सुनील महतो व दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि

Adityapur JMM

​सेवा की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है झामुमो: जोबा माझी

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सांसद जोबा माझी ने सबसे पहले आदित्यपुर-2 स्थित रोड नंबर 7 के वीर कुंवर सिंह मैदान में नगर निगम के सहयोग से सैकड़ों असहाय लोगों के बीच कंबल बांटे। इसके उपरांत उन्होंने ईमली चौक पर भगवान बिरसा मुंडा और तिलका मांझी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि “दिशोम गुरु” ने जिस प्रकार आजीवन गरीबों और वंचितों की सेवा की, उसी पदचिह्न पर चलते हुए आज झामुमो कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचा रहे हैं। उन्होंने शहीद सुनील महतो के बलिदान और उनके आदर्शों को भी याद किया।

Adityapur JMM

​मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संवर रहा है झारखंड: गणेश महली

झामुमो के केंद्रीय सदस्य और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली ने विभूतियों को नमन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता के सपनों के झारखंड को सजाने और संवारने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से ‘पेसा कानून’ को लागू करने के ऐतिहासिक निर्णय की सराहना करते हुए इसे आदिवासी समाज के लिए एक बड़ा तोहफा बताया।

​प्रमुख उपस्थिति

इस सेवा कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, सांसद प्रतिनिधि केपी सोरेन, गणेश चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भुगलु सोरेन (डब्बा माझी), महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशील तांती, वीरेंद्र प्रधान, अनिता केराई, सोनामनी लोहार और शंकर मुखी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

http://Adityapur Municipal Election: वार्ड 17 पार्षद चुनाव: काली मंदिर के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार को पार्षद बनाने की उठी मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’