Adityapur Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर सपड़ा दोमुहानी में उमड़ा आस्था का सैलाब, समाजसेवी प्रियंका मंडल ने बांटे वस्त्र और भोग

आदित्यपुर: मकर संक्रांति और टुसू पर्व के पावन अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित सपड़ा दोमुहानी नदी तट पर बुधवार को श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

मकर संक्रांतिस्वर्गीय जनक मंडल की स्मृति में 47 वर्षों से जारी है सेवा की परंपरा

​मकर संक्रांति के इस विशेष मौके पर समाजसेवी स्वर्गीय जनक मंडल की स्मृति में विशाल वस्त्र और भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पुनीत कार्य उनकी सुपुत्री और प्रखर समाजसेवी प्रियंका मंडल की देखरेख में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में स्वर्गीय जनक मंडल की धर्मपत्नी जमुना मंडल का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और योगदान रहा।

मकर संक्रांति

​1979 से जारी है सेवा

प्रियंका मंडल ने बताया कि समाज सेवा की यह अनूठी परंपरा उनके पिता स्वर्गीय जनक मंडल ने वर्ष 1979 में शुरू की थी। तब से लेकर आज तक, हर साल मकर और टुसू पर्व के दौरान जरूरतमंदों की सेवा का यह सिलसिला निरंतर जारी है।

​हजारों के बीच वितरित हुए वस्त्र और भोग

इस वर्ष भी नदी तट पर पहुंचे हजारों जरूरतमंदों के बीच धोती, साड़ी और कंबल का वितरण किया गया। साथ ही, श्रद्धालुओं के बीच खीर और खिचड़ी का भोग बांटा गया। इस सेवा कार्य में स्थानीय लोगों के साथ-साथ आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
​कार्यक्रम के सफल संचालन में मुख्य रूप से दीपक मंडल, पुरण मंडल, योगेंद्र मंडल, रीता मंडल, अनन्या मंडल, रोहित मंडल, अरुण मंडल, अभीष्ट सिंह और आरवी सिंह मंडल ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *