केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों के बीच खेल उपकरण का किया वितरण, खेल उपकरण की मदद से खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे

Chaibasa:- पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड स्थित पुरुनिया स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के अनुशंसा पर उनके करकमलों से आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र कुमारदुंगी के राष्ट्रीय स्तर के 20 खिलाड़ियों के बीच खेल उपकरण का वितरण किया गया। सभी खेल उपकरण जिला डीएमएफटी फंड से मुहैया कराया गया है।

मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि इन खेल उपकरण के सहायता से पश्चिम सिंहभूम जिले के मेधावी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे और अपने देश और जिले के लिए पदक जीत कर ला सकेंगे। साथ ही साथ उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक हरेंद्र कुमार सिंह, तीरंदाजी प्रशिक्षक गंगाधर नाथ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *