Adityapur Cancer Patient Grant: आदित्यपुर: भाजपा नेता सतीश शर्मा की पहल पर कैंसर मरीज को मिली ₹2.95 लाख की सरकारी मदद

आदित्यपुर: मानवता की सेवा में तत्पर भाजपा नेता सतीश शर्मा के प्रयासों से एक बार फिर एक जरूरतमंद परिवार को नई उम्मीद मिली है। आदित्यपुर-2, ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के निवासी विवेक कुमार, जो वर्तमान में कैंसर जैसी घातक और असाध्य बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें इलाज के लिए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 2 लाख 95 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

ये भी पढ़े:- Adityapur BYUM of incharge Welcome: सतीश शर्मा बने भाजयुमो के जिला प्रभारी, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

​भाजपा नेता सतीश शर्मा ने अपने आदित्यपुर स्थित कार्यालय में पीड़ित परिवार के सदस्यों को बुलाकर अनुदान का आधिकारिक स्वीकृति पत्र सौंपा। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व पीड़ित परिवार ने सतीश शर्मा से मिलकर आर्थिक तंगी के कारण इलाज में आ रही बाधाओं को दूर करने की गुहार लगाई थी।
​सतीश शर्मा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए स्वयं पीड़ित परिवार के साथ जमशेदपुर स्थित मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (MTMH) का दौरा किया। वहां के वरीय प्रशासनिक अधिकारी अमिताभ चटर्जी के सहयोग से इलाज का प्राक्कलन (Estimate) तैयार कराया गया। इसके पश्चात, सरायकेला सदर अस्पताल स्थित जिला सिविल सर्जन कार्यालय से आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर ₹2.95 लाख की राशि स्वीकृत कराई गई। अब मरीज का समुचित इलाज टाटा मेमोरियल अस्पताल में संभव हो सकेगा। भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना है। इससे पूर्व भी वे सैकड़ों गंभीर मरीजों को सरकारी योजनाओं के माध्यम से नई जिंदगी दिलाने में सहायक रहे हैं।

 

http://Adityapur Home garbage pick up stopped: घर-घर से कचरा उठाव काम बंद होने से आम लोग त्रस्त:सतीश शर्मा ​

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Saraikela MNREGA Strike : मानदेय और सुरक्षा की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप होंगे विकास कार्य, तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार की बेरुखी से नाराज कर्मचारियों ने लिया फैसला