Saraikela Election 2026: सरायकेला-खरसावाँ में नगर निकाय चुनाव का शंखनाद: 23 फरवरी को होगा मतदान, जिला प्रशासन ने कसी कमर, जाने चुनावी प्रक्रिया

सरायकेला: झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावाँ जिले में नगर निकाय आम निर्वाचन 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनाव की विस्तृत समय-सारणी साझा करते हुए आदर्श आचार संहिता के अनुपालन और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई।

झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026: 23 फरवरी को मतदान, ट्रिपल टेस्ट के बाद पहली बार बज रहा चुनावी बिगुल

नगर निकाय चुनाव

​निर्वाचन कार्यक्रम: एक नजर में

​जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की प्रक्रिया 28 जनवरी से अधिसूचना प्रकाशन के साथ शुरू हो गई है। मुख्य तिथियां निम्नवत हैं:
* ​अधिसूचना प्रकाशन: 28 जनवरी 2026 (पूर्वाह्न 11 बजे)
* ​नामांकन दाखिल करना: 29 जनवरी से 04 फरवरी 2026 तक
* ​स्क्रूटनी (संवीक्षा): 05 फरवरी 2026
* ​नाम वापसी की अंतिम तिथि: 06 फरवरी 2026
* ​चुनाव चिह्न आवंटन: 07 फरवरी 2026
* ​मतदान की तिथि: 23 फरवरी 2026 (सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक)
* ​मतगणना: 27 फरवरी 2026 (सुबह 08 बजे से)

निकाय वार मतदान केंद्रों और मतदाताओं का विवरण

​जिले के तीन नगर निकायों के कुल 67 वार्डों के लिए 180 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 1,84,417 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

नगर निकाय चुनाव

चुनाव की विशेष व्यवस्थाएं और मतपत्र

​इस बार निर्वाचन मतपेटियों (Ballot Boxes) के माध्यम से कराया जाएगा। निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस चुनाव में NOTA का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।
* ​सफेद मतपत्र: वार्ड पार्षद पद के लिए।
* ​गुलाबी मतपत्र: महापौर/अध्यक्ष पद के लिए।

​निर्वाचन व्यय सीमा निर्धारित

​प्रत्याशियों के लिए खर्च की अधिकतम सीमा भी तय कर दी गई है:
* ​आदित्यपुर: महापौर (15 लाख), वार्ड पार्षद (03 लाख)
* ​कपाली: अध्यक्ष (06 लाख), वार्ड पार्षद (1.5 लाख)
* ​सरायकेला: अध्यक्ष (05 लाख), वार्ड पार्षद (01 लाख)
​मतगणना स्थल: काशी साहू कॉलेज, सरायकेला के साइंस ब्लॉक में मतगणना और बज्रगृह (Strong Room) की व्यवस्था की गई है, जहाँ कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती होगी।

http://झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी, 48 नगरपालिकाओं में होगा आम चुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *