Chaibasa News: पूर्व विधायक स्व.राधे सुम्बरुई की पुण्य तिथि पर भाजपाईयों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद, नारे भी लगाए गए

Chaibasa :- भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व विधायक स्व. राधे सुम्बरुई के पुण्य तिथि पर शहीद पार्क चौक स्थित उनके प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. साथ ही कार्यकर्ताओं ने” स्व. राधे सुम्बरूई अमर रहे-जब तक सुरज चांद रहेगा, राधे सुम्बरूई का नाम रहेगा” के नारे देकर उन्हें हृदय से याद किया।

चाईबासा के पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम ने बताया कि आज ही के दिन राजनीतिक षड्यंत्र के तहत 8 जुलाई को उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी. वे अपने कार्यकाल में काफी तेजस्वी समाजसेवी और भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे थे. आज हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ऐसे महापुरुष को श्रद्धांजलि यहां दे रहे हैं। श्रद्धांजलि देनेवालों में चाईबासा के पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, मनोहरपुर से पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, मझगाँव के जिला परिषद सदस्य लंकेश्वर तामसोय, अनुसूचित जनजाति के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगंडी,प्रताप कटियार जिला महामंत्री, जिला मीडिया प्रभारी हेमन्त कुमार केशरी, अनंत शयनम, सदर मंडल अध्य्क्ष जयकिशन बिरुली, रामानुज शर्मा, कमलेश राव, विप्लव सिंह, मुकेश जोगी, कामेश्वर विश्कर्मा, अजय झा, आलोक झा, प्रदुम महतो और कई कार्यकर्ता रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *