Adityapur Municipal Election JMM: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: शकुंतला माहाली ने डब्बा सोरेन के पक्ष में छोड़ी चुनावी दावेदारी, गणेश महाली बोले- पार्टी की जीत सुनिश्चित करना लक्ष्य

सरायकेला/आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच एक बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की उम्मीदवार शकुंतला माहाली ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने अब पार्टी के ही समर्थित उम्मीदवार डब्बा सोरेन उर्फ भुगुलू सोरेन को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।

Adityapur Ward19: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 19 से प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह ने किया नामांकन, विकास का लिया संकल्प, शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना बताया प्राथमिकता

शकुंतला माहाली
​सरायकेला स्थित हरिहर मॉल में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शकुंतला माहाली, उनके पति सह वरिष्ठ नेता गणेश महाली और पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवेंदू महतो ने स्थिति स्पष्ट की। नेताओं ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों और रणनीतिक सुरक्षा के मद्देनजर पार्टी ने शकुंतला माहाली और डब्बा सोरेन, दोनों का ही नामांकन पत्र दाखिल करवाया था।

​पार्टी के निर्देश पर लिया निर्णय

जिला अध्यक्ष शुभेन्दु महतो ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार अब शकुंतला माहाली ने अपना नाम वापस ले लिया है, ताकि डब्बा सोरेन आधिकारिक रूप से गठबंधन और पार्टी के मुख्य चेहरे के रूप में चुनाव लड़ सकें।

​कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

इस अवसर पर गणेश महाली ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा, “हम पूरी निष्ठा और तन-मन-धन से डब्बा सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे। हमारा उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना और आदित्यपुर के विकास के लिए डब्बा सोरेन को विजयी बनाना है।”

http://Adityapu Nagar Nigam Election: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 10, 15 और 18 के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज, प्रत्याशियों ने किया जीत का दावा, उमड़ा समर्थकों का हुजूम, विकास और अधूरे कार्यों को पूरा करने के संकल्प के साथ भरे गए पर्चे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *