चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव: उदय माझी ने नामांकन पर्चा लिया वापस

चक्रधरपुर: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के दावेदार उदय माझी ने अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया है। उनके साथ माधो मुंडा ने भी चुनाव मैदान से हटने का फैसला किया है। नामांकन वापसी के बाद अब चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है।

चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव 2026: स्क्रूटनी में 97 नामांकन वैध, दो रद्द; वार्ड-7 में विजय कुमार साव निर्विरोध निर्वाचित

नामांकन वापसी के बाद बदला चुनावी समीकरण

चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद कुल 9 उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए थे। लेकिन उदय माझी और माधो मुंडा द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशी ही मैदान में रह गए हैं।

अब मैदान में ये 7 प्रत्याशी

अध्यक्ष पद के लिए शेष उम्मीदवार:

  • सन्नी उरांव

  • अनुप्रिया सोय

  • उत्तम कुमार बालमुचु

  • प्रकाश सिंह कोड़ाह

  • बीरबल हाईबुरू

  • विजय सिंह गागराई

  • विजय सिंह सुम्बरूई

इन प्रत्याशियों के बीच अब सीधा मुकाबला होगा।

चुनाव कार्यक्रम की मुख्य तिथियां

चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव कार्यक्रम के अनुसार:

  • 7 फरवरी – चुनाव चिन्ह आवंटन

  • 23 फरवरी – मतदान

  • 27 फरवरी – मतगणना व परिणाम

बढ़ती राजनीतिक सरगर्मी

जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, चक्रधरपुर में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। सभी प्रत्याशी जनसंपर्क, बैठकों और प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। स्थानीय मुद्दे—सड़क, जलापूर्ति, सफाई, स्ट्रीट लाइट और शहरी विकास—चुनावी बहस के केंद्र में हैं।

http://नगरपालिका चुनाव 2026: चाईबासा और चक्रधरपुर में नामांकन पत्रों की बिक्री तेज, जानें अब तक का आंकड़ा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *