Chaibasa News: तेल टैंकर का घाटी में हुआ ब्रेक फेल, पलटने से 3 मासूम बच्चों की मौत

Chaibasa :- जमशेदपुर से तेल लेकर जा रही टैंकर
मंझारी थाना अंतर्गत जांगीबुरु स्कूल के नीचे पलट जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई. जांगीबुरु संकीर्ण घाटी है और तेल टैंकर का ब्रेक फेल हो जाने के कारण टैंकर अनियंत्रित हो गई और स्कुल के समीप पलट गई. जिस कारण टैंकर पलट कर सड़क किनारे बैठे 3 बच्चों कुचल दिया, घटना स्थल पर ही तीनों बच्चों की मौत हो गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10:45 बजे जांगीबुरु स्कूल के नीचे तेल टैंकर का ब्रेक फेल होने के कारण अचानक पीछे लौटने से सड़क किनारे बैठे तीन बच्चे जिसमें 5 वर्षीय सुखमति तामसोय पिता सिंगराय तामसोय, लगभग 8 माह के साग तामसोय पिता सिंगराय तामसोय एवं 6 माह के पानो तामसोय पिता डिबुरु तामसोय का घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलने पर तुरंत थाना प्रभारी मंझारी को सूचित कर दिया गया. पुलिस ने मौक़े पर पहुँच गए हैं. इधर ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *