Adityapur Ward 18: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड-18 में अंकुर सिंह का बढ़ता जनाधार; ‘नेता नहीं, बेटा’ बनकर सेवा का संकल्प

वार्ड-18

आदित्यपुर: स्थानीय नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही वार्ड-18 का चुनावी माहौल पूरी तरह बदल गया है। पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के भतीजे अंकुर सिंह ने इस बार चुनावी मैदान में उतरकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। “वादा नहीं विकास करेंगे, नेता नहीं, बेटा बनकर सेवा करेंगे” के संकल्प के साथ अंकुर सिंह निरंतर मतदाताओं के बीच पहुँच रहे हैं, जहाँ उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।

Adityapur Election Ward 22: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 22 में प्रत्याशी अंजू सिंह ने जारी किया ‘संकल्प पत्र, एस-टाइप में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन; सीवरेज, ड्रेनेज और अधूरे कार्यों को पूरा करना मुख्य लक्ष्य

वार्ड-18

​’अलमारी’ छाप की गूँज, युवा नेतृत्व पर भरोसा

​शिक्षित और कर्मठ प्रत्याशी के रूप में उभरे अंकुर सिंह वार्ड-18 के मतदाताओं से क्रमांक संख्या-1 पर ‘अलमारी’ छाप पर मुहर लगाने की अपील कर रहे हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान युवाओं और बुजुर्गों के बीच उनकी लोकप्रियता स्पष्ट रूप से देखी जा रही है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि एक युवा और स्पष्ट विजन वाले नेतृत्व से ही क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है।

​बुनियादी ढांचे में सुधार: पहली प्राथमिकता सीवरेज और ड्रेनेज

​मीडिया से बातचीत के दौरान अंकुर सिंह ने क्षेत्र की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी जीत के बाद सबसे पहला कार्य ध्वस्त सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करना होगा।
​”वार्ड नंबर-18 की जनता लंबे समय से जलजमाव और गंदगी की समस्या से जूझ रही है। इसे सुधारना मेरी पहली प्राथमिकता है ताकि लोगों को एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।” — अंकुर सिंह

​पारदर्शिता और नागरिक सुविधाओं पर जोर

​साफ-सफाई को नागरिकों का मौलिक अधिकार बताते हुए अंकुर सिंह ने कहा कि वर्तमान में वार्ड से बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं। उनका लक्ष्य पूरे सिस्टम को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाना है, जिससे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। उन्होंने वादा किया कि वह भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

http://Adityapur Ward 19: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 19 में अजित कुमार सिंह ‘बेबी वॉकर’ के साथ मैदान में उतरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 30

Adityapur Ward 30: आदित्यपुर: वार्ड 30 में सुधीर चौधरी की चुनावी हुंकार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़, बुद्धिजीवियों और स्थानीय निवासियों ने सुधीर चौधरी के ‘स्वर्णिम कार्यकाल’ को सराहा; बाहरी प्रत्याशियों पर साधा निशाना

वार्ड 17

Adityapur ward 17 candidate Birendra Singh Yadav: वार्ड 17 की खुशहाली के लिए ‘साइकिल पंप’ पर मांग रहे वोट: बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सघन जनसंपर्क,कहा ​”आपका एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि निरंतर विकास की गारंटी चुनेगा” — बिरेंद्र यादव