सारंडा पीड़ के मुंडा-मानकी के साथ नोवामुंडी सीओ ने की बैठक, समस्याओं पर की गई विस्तृत चर्चा

 Chaibasa :- नोवामुंडी अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में सारंडा पीड़ के मुंडा एवं मानकी के साथ गुआ थाना में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मुंडा मानकी की रिक्त पदों को भरने, डायन प्रथा से सबंधित ग्रामीणों के बीच जागरूक फैलाना, नशापान का दुष्प्रभाव, गुआ सेल से प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देना, भूमि विवाद से जुड़े मामले, गुआ के साप्ताहिक हाट में गांव के लोगों के लिए निर्मित शेड के जगह में अन्य लोगों के द्वारा किया जा रहा कब्जा को रोकने के लिए और मुंडा-मुखिया के समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुंडा एवं मानकी, मुखिया स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ-साथ प्रखंड एवं अंचल स्तरीय कर्मचारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *