Adityapur Bjp News: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने झोंकी ताकत, ​नगर में भाजपा की सरकार बनाना समय की मांग, बागी उम्मीदवारों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई: आदित्य साहू

आदित्यपुर

आदित्यपुर: होटल नोवंता के सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावी रणनीतियों की समीक्षा करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना रहा।

Adityapur Ward17: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव के पक्ष में महिलाओ का समर्थन, ​विजनरी नेतृत्व और मूलभूत सुविधाओं के संकल्प के साथ घर-घर पहुँच रहे समर्थक; ‘साइकिल पंप’ निशान पर मांगा वोट

आदित्यपुर

​प्रभारी ने सौंपी रिपोर्ट, अध्यक्ष ने किया सीधा संवाद

बैठक की शुरुआत में चुनाव प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने अब तक की गतिविधियों की समीक्षा रिपोर्ट और विभिन्न विभागों को आवंटित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी। इसके पश्चात आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर धरातल की स्थिति का जायजा लिया।
​संजय सरदार को दिए विशेष निर्देश
मंच पर मौजूद भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने और घर-घर तक पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की विफलताओं के बीच नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाना अनिवार्य है। उन्होंने याद दिलाया कि आदित्यपुर निगम क्षेत्र भाजपा का पुराना और अभेद्य गढ़ रहा है, जिसे बरकरार रखना हर कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए।

​बागियों पर गिरेगी गाज

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए साहू ने कहा कि जो लोग भाजपा समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं या उनका विरोध कर रहे हैं, उनके विरुद्ध अनुशासन समिति गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

​दिग्गजों की रही मौजूदगी

मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, विनोद श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह और बॉबी सिंह मुख्य रूप से मंचासीन रहे। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन राकेश सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर संचालक समिति के सदस्य रमेश हँसदा, राकेश मिश्रा, अमितेश अमर, सुनील श्रीवास्तव, ललन शुक्ला, उषा दीदी, बबलू सिंह, कृष्ण प्रधान, अभिषेक बिशाल, गणेश कालिंदी, बीरेन्द्र सिंह एवं अमन प्रसाद सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

http://Adityapur Municipal Corporation Election 2026: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: पार्षद प्रत्याशियों ने पेश किया चुनावी खर्च का पहला ब्यौरा, जियाडा में रही गहमागहमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur Ward17: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव के पक्ष में महिलाओ का समर्थन, ​विजनरी नेतृत्व और मूलभूत सुविधाओं के संकल्प के साथ घर-घर पहुँच रहे समर्थक; ‘साइकिल पंप’ निशान पर मांगा वोट

वार्ड 14

Adityapur Municipal Election Mayor Candidate: आदित्यपुर मेयर प्रत्याशी बिनोती हांसदा का तूफानी जनसंपर्क: विकास मॉडल’ को पूरे निगम में लागू करने का संकल्प, पेयजल संकट दूर करना और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता