Jamshedpur Crime News: सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन झपटकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद वारदात, देखें Video

जमशेदपुर: लौह नगरी में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला Jamshedpur के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित कागलनगर बड़तल्ला का है, जहां गुरुवार दोपहर एक महिला से सरेआम सोने की चेन छीन ली गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

http://जमशेदपुर जल संकट: सोनारी–कदमा में 72 घंटे से पानी नहीं, हजारों परिवार बेहाल

कचरा फेंककर घर लौट रही थीं महिला

मिली जानकारी के अनुसार जय श्री बोस नामक महिला घर के बाहर कचरा फेंककर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और झटके से गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

छिनतई में महिला घायल

चेन झपटने के दौरान महिला के गले में गहरी खरोंच आई है। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और प्राथमिक उपचार कराया। घटना की सूचना तुरंत सोनारी थाना पुलिस को दी गई।
CCTV फुटेज के आधार पर जांच
स्थानीय लोगों के अनुसार पूरी घटना नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज जब्त कर लिया है और बदमाशों की पहचान में जुट गई है। संदिग्धों की तलाश के लिए इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

एक दिन पहले गोलमुरी में हुई थी हत्या

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले Golmuri थाना से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लगातार हो रही घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बढ़ी सुरक्षा की मांग

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से गश्ती व्यवस्था मजबूत करने और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

http://जमशेदपुर: सोनारी में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान डीजे विवाद, पथराव से मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरायकेला

Seraikela News: एसपी ने की SC/ST एक्ट के लंबित कांडों की समीक्षा, अनुसंधानकर्ताओं को दिए कड़े- निर्देश ​लंबित मामलों के अविलंब निष्पादन और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर रहा जोर; लापरवाही बरतने वालों को दी गई चेतावनी