आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में वार्ड संख्या 17 से प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान की खास बात यह रही कि इसमें वार्ड की प्रबुद्ध महिलाओं और मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह बिरेंद्र यादव के पक्ष में नजर आने लगा है।

मातृशक्ति का मिला रहा अभूतपूर्व सहयोग
अभियान के दौरान महिलाओं की टोली ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने बिरेंद्र कुमार सिंह यादव की कार्यकुशलता और सेवा भाव की जानकारी दी और ‘साइकिल पंप’ (क्रम संख्या 5) पर मुहर लगाने की अपील की। महिलाओं के इस उत्साह ने जनसंपर्क अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की है।
विकास और जनसेवा ही मुख्य लक्ष्य
मतदाताओं को संबोधित करते हुए बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने कहा, “वार्ड की जनता का यह अपार प्रेम और विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मेरा संकल्प वार्ड संख्या 17 को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना, बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करना और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करना है।” उन्होंने हाथ जोड़कर निवेदन किया कि वार्ड के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति के लिए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।
वोट की अपील बिरेंद्र यादव ने मतदाताओं से विनम्र अपील की है कि क्रम संख्या 5 पर स्थित साइकिल पंप छाप पर अपना बहुमूल्य वोट देकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में भागीदार बनें। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय निवासियों ने भी उन्हें अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।








