आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड संख्या 22 में चुनावी पारा चढ़ गया है। यहाँ से प्रत्याशी अंजू सिंह ने अपनी महिला समर्थकों के साथ गुरुवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान उन्होंने मतदाताओं से क्रमांक संख्या 1 पर स्थित ‘अलमीरा छाप’ पर वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्हें स्थानीय जनता का व्यापक समर्थन मिलता दिखा।

4 साल की सेवा बनाम चुनावी दावे
प्रत्याशी अंजू सिंह के पक्ष में उनके पति और सामाजिक कार्यकर्ता संजीव सिंह उर्फ बाबा सिंह ने मोर्चा संभाला हुआ है। उन्होंने पिछले चार वर्षों में किए गए अपने सेवा कार्यों को जनता के बीच रखा। उन्होंने बताया कि:
* स्वास्थ्य सेवा: कोरोना महामारी के दौरान वार्ड में लगातार टीकाकरण कैंप लगवाना और अटल मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
•
* इंफ्रास्ट्रक्चर: एस-टाइप कॉलोनी की मुख्य सड़क, जो 4 साल से लंबित थी, उसे पत्राचार और अधिकारियों पर दबाव बनाकर 2025 में कालीकृत सड़क के रूप में तब्दील कराया।
* नागरिक सुविधाएं: वार्ड में हाई मास्क लाइट लगवाना, आधार कार्ड सुधार कैंप, वृद्धा पेंशन और राशन कार्ड जैसे सरकारी लाभ घर-घर पहुँचाए।
* पेयजल और स्वच्छता: भीषण गर्मी में टैंकरों की व्यवस्था और वर्षों से जाम सीवरेज की सफाई को प्राथमिकता दी।
•
महिला सशक्तिकरण पर जोर
अंजू सिंह ने महिलाओं के लिए मईया सम्मान योजना के फॉर्म भरवाने और उनके अधिकारों के लिए काम करने का संकल्प दोहराया। संजीव सिंह ने दावा किया कि उनकी लगातार सक्रियता ही इस चुनाव में उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। वार्ड की जनता उनके द्वारा किए गए जमीनी कार्यों पर मुहर लगाते हुए आशीर्वाद जरूर देगी।







