जांगीबुरु घाटी सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवार से मिले डालसा सचिव, सरकारी प्रावधानों के अनुरूप पीड़ित परिवार को सहायता देने को किया निर्देशित

Chaibasa :- झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश के आदेशानुसार प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने जांगीबुरु घाटी में हुए सड़क दुर्घटना जिसमें तेल टैंकर से दबकर 3 बच्चों की मृत्यु की जांच घटनास्थल पर पहुंचकर की. इस दौरान राजीव कुमार सिंह ने पीड़ित परिजनों से उनके ग्राम मुंडासाई जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने और तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की. उन्होंने प्राधिकार के माध्यम से विभिन्न सरकारी प्रावधानों के अनुरूप पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र सहायता प्रदान करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित भी किया.

इस दौरान ग्रामीण मुंडा विशु तामसोय सहित कई ग्रामवासी और पीएलवी विकास दोदराजका और अरुण विश्वकर्मा भी उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *