2 लाख का इनामी PLFI उग्रवादी चढ़ा पुलिस के हत्थे, AK 47 सहित हथियारों का जकीरा हुआ बरामद

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है 2 लाख के इनामी पीएलएफआई उग्रवादी को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है. गिरफ्तार पीएलएफआई कि निशान देही पर पुलिस को जिंदा कारतूस के साथ एक AK 47, ग्रानेड, और अन्य हथियारों के जखीरा बरामद किया है. गिरफ्तार PLFI 30 कांडो मे नामजद अभियुक्त था. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस अधीक्षक पश्चिम सिंहभूम आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त आसूचना मिली कि बंदगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम लड़ाऊली के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर नोवेल साण्डीपुर्ती ऊर्फ लम्बु अपने दस्ता सदस्यों के साथ भ्रमणशील है। आसूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा बंदगाँव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम लडाऊली के जंगल के आस-पास सर्च के क्रम में कुछ संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया जिसे पकड़ने हेतु SOP का पालन करते हुए घेरा बंदी किया गया। घेरा बंदी के क्रम में कुछ लोग अंधेरा एवं जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे और एक व्यक्ति को सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पकड़ाये व्यक्ति का नाम:-

1. नोवेल साण्डीपुर्ती, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता- पतरस साण्डी पुर्ती, लड़ाऊली, थाना- बंदगाँव, जिला प० सिंहभूम, चाईबासा उक्त क्रियावादी प्रतिबंधित पीएलएफआई का एरिया कमांडर तथा झारखण्ड सरकार द्वारा इनके विरुद्ध दो लाख रुपये का नगद राशि का पुरस्कार उद्घोषित किया गया है।

 

जप्त सामानों का विवरण:

01. एक AK47 राईफल

02. 38 जिंदा गोली

03. तीन पी0एल0एफ0आई0 का पर्चा

04. दो मोबाईल

05, दैनिक उपयोग का सामान

06. एक ग्रेनेट बम

07. चिलकाबरा पाऊच

इस पर खूंटी चाईबासा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल 30 नक्सल मामले संलग्न की जा रही है तथा अन्य सिमावर्ती जिलों में भी दर्ज कांडों की जानकारी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *