Adityapur Ward 17 News: आदित्यपुर: वार्ड 17 में ‘बॉबी’ की जीत के लिए सोनिया सिंह ने झोंकी ताकत, ‘बेबी वॉकर’ के समर्थन में उतरीं महिलाएं, दशक पुराने जलसंकट के खात्मे का संकल्प

वार्ड 17

आदित्यपुर: नगर निगम चुनावों की घोषणा के साथ ही वार्ड 17 का सियासी माहौल गरमा गया है। पूर्व डिप्टी मेयर और वर्तमान पार्षद प्रत्याशी अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह की चुनावी नैया पार लगाने के लिए उनकी पत्नी सोनिया सिंह ने कमान संभाल ली है। सोनिया सिंह ने वार्ड क्षेत्र में महिलाओं की टोली के साथ घर-घर जाकर वोट मांगे और ‘बेबी वॉकर’ चुनाव चिन्ह पर समर्थन की अपील की।

वार्ड 17

Adityapur Election Ward 23: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह ने वार्ड 23 में पदयात्रा कर मांगा जनसमर्थन, वार्ड क्षेत्र के कायाकल्प का किया वादा

​महिलाओं के बीच गूँजा पानी की किल्लत का मुद्दा

जनसंपर्क अभियान के दौरान सोनिया सिंह ने स्थानीय निवासियों की सबसे दुखती रग ‘जलसंकट’ पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों से पाइपलाइन की अनुपलब्धता यहाँ के नागरिकों के लिए अभिशाप बनी हुई है। गर्मी के दिनों में महिलाओं को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है और लोग पानी खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने वादा किया कि अमित सिंह की जीत के बाद इस क्षेत्र में स्थायी पाइपलाइन बिछाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी, ताकि पलायन की स्थिति को रोका जा सके।

वार्ड 17

​वार्ड के विकास से निगम के शिखर तक का लक्ष्य

प्रत्याशी अमित सिंह ‘बॉबी’ ने अपनी रणनीति साझा करते हुए कहा कि उनका विजन केवल पार्षद पद तक सीमित नहीं है। वे वार्ड 17 की समस्याओं को नगर निगम के शीर्ष पटल पर रखने के लिए पुनः डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम के संसाधनों का सीधा लाभ वार्ड के पिछड़े और सुविधा-विहीन क्षेत्रों तक पहुँचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
​क्षेत्र के मतदाताओं ने सोनिया सिंह के इस जनसंपर्क अभियान को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है.

http://Adityapur Ward17: नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह ‘बॉबी’ के पक्ष में सोनिया सिंह ने संभाली कमान, जलसंकट दूर करने के वादे के साथ मांगे वोट, बेबी वॉकर’ छाप पर समर्थन की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *