Adityapur Election Ward 17: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का पलड़ा भारी, जनता के बीच ‘साइकिल पंप’ का शोर, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा भारी जनसमर्थन

वार्ड 17

आदित्यपुर: नगर निगम चुनावों की बढ़ती तपिश के बीच वार्ड 17 में चुनावी समीकरण अब स्पष्ट होने लगे हैं। ‘विकास, सेवा और विश्वास’ के संकल्प के साथ मैदान में उतरे पार्षद प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार सिंह यादव (क्रम संख्या 5, चुनाव चिन्ह: साइकिल पंप) ने अपने तूफानी जनसंपर्क अभियान से विरोधियों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में उन्हें मिल रहा भारी समर्थन यह संकेत दे रहा है कि जनता इस बार वादों के बजाय ‘प्रमाण’ को प्राथमिकता दे रही है।

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो का तूफानी जनसंपर्क, ‘ईमानदारी और सेवा’ बना चुनावी मुद्दा, महिलाओं की टोली के साथ सुप्रिया महतो ने किय जनसंपर्क

वार्ड 17

​धरातल पर संघर्ष का इतिहास

​बिरेंद्र सिंह यादव के पक्ष में सबसे बड़ी लहर उनके पिछले 20 वर्षों का सेवा पथ है। वे केवल चुनाव के समय सक्रिय होने वाले नेता नहीं, बल्कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं के लिए दशकों से लड़ने वाले सिपाही रहे हैं। वर्ष 2002 में क्षेत्र में बिजली की किल्लत दूर करने के लिए दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगवाना हो या जयप्रकाश नगर की सड़कों के लिए हाउसिंग बोर्ड से समन्वय कर भूमि आवंटित कराना, बिरेंद्र सिंह ने सदैव धरातल पर परिणाम दिए हैं।

वार्ड 17

​संकट के साथी और सांस्कृतिक प्रहरी

​राजनीति से इतर, सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी उनकी गहरी पैठ है। शिव काली मंदिर के पूर्व अध्यक्ष और माँ भवानी यूथ क्लब के संरक्षक के रूप में उन्होंने वार्ड की एकजुटता को बनाए रखा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कोरोना काल जैसी विभीषिका के दौरान बिरेंद्र सिंह ने जिस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर राहत सामग्री और राशन पहुँचाया, वह उनकी सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है।
​वार्ड 17 की जनता के बीच चर्चा है कि बिरेंद्र सिंह यादव का ‘साइकिल पंप’ इस बार विकास की नई हवा भरने को तैयार है। उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए युवा और बुजुर्ग दोनों ही उनके पक्ष में लामबंद नजर आ रहे हैं।

http://Adityapur Election Ward 23: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह ने वार्ड 23 में पदयात्रा कर मांगा जनसमर्थन, वार्ड क्षेत्र के कायाकल्प का किया वादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *