Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप

वार्ड 17

आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्ड 17 में सियासी सरगर्मी अपने चरम पर पहुँच गई है। सशक्त प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए शुक्रवार को पूरी ताकत झोंक दी। इस चुनावी अभियान की खास बात यह रही कि बिरेंद्र यादव के स्कूल और कॉलेज के पुराने सहपाठी उनके समर्थन में सड़कों पर उतरे, वहीं क्षेत्र की महिलाओं ने भी उनके पक्ष में जोरदार लामबंदी की।

Adityapur Ward 25: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 25 से युवा प्रत्याशी सोमदेव प्रधान “विक्की” ने पेश किया विकास का ‘विज़न’, प्रदूषण और रोजगार को बताया मुख्य मुद्दा
​राजनीति नहीं, सेवा है संकल्प

जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए बिरेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि पार्षद बनना उनके लिए राजनीति चमकाने का जरिया नहीं, बल्कि सेवा का मिशन है। उन्होंने कहा, “वार्ड की गलियों में वर्षों से जमा कचरा, जाम नालियां और जर्जर सड़कें मेरी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर हैं। मैंने सिर्फ वादे नहीं किए, बल्कि वार्ड की बदहाली दूर करने का एक संपूर्ण रोडमैप तैयार किया है।”

​पानी का संकट होगा दूर, बनेगा ‘मॉडल वार्ड’

क्षेत्र की सबसे विकराल समस्या—पेयजल—पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हर घर तक शुद्ध जल पहुँचाने की योजना तैयार है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे वार्ड 17 को नगर निगम का एक ‘मॉडल वार्ड’ बनाएंगे।

​अनुभव और सामाजिक सक्रियता का आधार

पिछले 20 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय बिरेंद्र यादव का कद क्षेत्र में काफी ऊँचा है। शिव काली मंदिर के पूर्व अध्यक्ष और माँ भवानी यूथ क्लब के संरक्षक के रूप में उनकी पहचान एक मिलनसार और संघर्षशील व्यक्तित्व की रही है। अपने चुनाव चिन्ह ‘साइकिल पंप’ के साथ वे “विकास, सेवा और विश्वास” के विजन को लेकर घर-घर पहुँच रहे हैं।
​अब गेंद जनता के पाले में है कि वह एक ऐसे प्रतिनिधि को चुने जो अगले 5 वर्षों तक उनकी समस्याओं के समाधान के लिए धरातल पर डटा रहे।

http://Adityapur Election Bjp: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने किया संजय सरदार का समर्थन, अरुण सिंह और अर्जुन मुंडा ने भरा जोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप