Adityapur Crime News: आदित्यपुर: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई,24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा

आदित्यपुर घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सरायकेला: जामुन के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या से गांव में सनसनी

​क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 22 फरवरी 2026 की है, जहाँ शिवनारायणपुर सरनाटोला के निवासी 58 वर्षीय बुधराम मुन्दुइया का अपनी पत्नी नितिमा मुन्दुइया के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने 23 फरवरी को आदित्यपुर थाना कांड संख्या 59/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया।

​पुलिस की विशेष टीम ने की छापेमारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सरायकेला-खरसावाँ के पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) समीर सर्वैया के नेतृत्व में गठित इस टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की और आरोपी बुधराम मुन्दुइया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से पश्चिमी सिंहभूम के झिंकपानी का रहने वाला है।

​गिरफ्तारी दल के सदस्य

इस सफल अभियान में थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, पुलिस अवर निरीक्षक विनोद टुडू, सुरेश राम, हवलदार पप्पू राम और आरक्षी मनोजित कुमार हेम्ब्रम शामिल थे। आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

http://Chaibasa Murder Case: महाशिवरात्रि पर्व की रात सनसनीखेज हत्या, 1 युवक का शव तालाब से बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *