B. L. Nevatia T-20 Cricket Tournament: एस.आर. रूंगटा ग्रुप और सेरसा चक्रधरपुर क्वार्टर फाइनल में

B. L. Nevatia T-20 Cricket Tournament

चाईबासा: West Singhbhum District Cricket Association के तत्वावधान में बनवारी लाल नेवटिया द्वारा प्रायोजित 33वीं B. L. Nevatia टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में एस.आर. रूंगटा ग्रुप और सेरसा चक्रधरपुर ने शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

मैच चाईबासा के Birsa Munda Cricket Stadium में खेले गए।

बी० एल० नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26: रोमांचक मुकाबला

रोमांचक मुकाबले में एस.आर. रूंगटा ग्रुप की जीत

पहले मैच में एस.आर. रूंगटा ग्रुप ने फ्रेंड्स कोल्टस चाईबासा को एक विकेट से हराया। बारिश के कारण मैच तीन घंटे विलंब से शुरू हुआ और अंपायरों ने इसे 12-12 ओवर का कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स कोल्टस ने 12 ओवर में 7 विकेट पर 110 रन बनाए। गाजी अली ने 31 रन (4 छक्के, 1 चौका) की नाबाद पारी खेली। तंजील नोमान (20), अंकित शर्मा (16) और मो. आमीर व अनित रोशन कुजूर (11-11) ने योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रूंगटा ग्रुप की टीम 62 रन पर 9 विकेट खोकर संकट में थी। लेकिन करण मिश्रा (नाबाद 44, 5 छक्के, 2 चौके) और अमित कुमार सिंह (नाबाद 19, 3 छक्के) ने अंतिम विकेट के लिए 18 गेंदों में 39 रन जोड़कर एक ओवर शेष रहते टीम को जीत दिला दी।

B. L. Nevatia T-20 Cricket Tournament

सेरसा चक्रधरपुर की 101 रन से बड़ी जीत

दूसरे मैच में गत वर्ष की चैंपियन सेरसा चक्रधरपुर ने यंग झारखंड क्रिकेट क्लब चाईबासा को 101 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेरसा ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 213 रन बनाए।

दीपक यादव ने 32 गेंदों पर 78 रन (9 चौके, 5 छक्के) और सुदीत ठाकुर ने 77 रन (6 चौके, 6 छक्के) की दमदार पारी खेली। सौम्या लेंका ने 16 गेंदों पर 40 रन बनाए।

जवाब में यंग झारखंड की टीम 15 ओवर में 8 विकेट पर 112 रन ही बना सकी। आकाश (26*), पवन शर्मा (20) और कमलेश (19) ने संघर्ष किया।

इस तरह दोनों विजेता टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर प्रतियोगिता को और रोमांचक बना दिया है।

http://बी० एल० नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26: फ्रेंड्स कोल्टस और यंग झारखंड की शानदार जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *