चाईबासा : नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नगर निगम चुनाव 2026

Chaibasa (चाईबासा): नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना का समय अब नजदीक आ गया है। जैसे-जैसे मतगणना की घड़ी करीब आ रही है, प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी, जिसे लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मतगणना चाईबासा महिला कॉलेज परिसर में कराई जाएगी। इसके लिए परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि मतगणना शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

आदित्यपुर Election Ward 23: नगर निगम चुनाव: वार्ड 23 कल्पनापुरी में लोकतंत्र का महापर्व संपन्न, प्रत्याशियों ने मतदाताओं का माना आभार ​बूथ संख्या 146 और 147 पर दिखा भारी उत्साह

नगर निगम चुनाव 2026

मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा के कई घेरों की व्यवस्था की गई है। केवल अधिकृत कर्मियों, प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परिसर में सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा।

इधर, चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्सुकता बढ़ गई है। जीत-हार को लेकर अटकलों का दौर तेज है। मतगणना के बाद नगर निगम की तस्वीर साफ हो जाएगी।

http://Giridih Breaking: गिरिडीह नगर निगम चुनाव में हिंसा, वार्ड 18 में दो गुटों के बीच गोलीबारी, दो घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’