Adityapur ASIA AI Workshop:आदित्यपुर: एआई (AI) अपनाने से बढ़ेगी MSME की कार्यक्षमता, एसिया भवन में विशेषज्ञ ने दिए टिप्स

आदित्यपुर:औद्योगिक क्षेत्र

आदित्यपुर: औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर के ‘एशिया भवन’ सभागार में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई): भविष्य की तकनीक, आज की जरूरत” विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (एशिया) द्वारा आयोजित इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को आधुनिक तकनीक से लैस करना था।

Adityapur: आरएंडडी लैब-इंडस्ट्री सिनर्जी: सीएसआईआर-एनएमएल (NML) और आदित्यपुर के उद्यमियों ने भविष्य की राह की साझा

आदित्यपुर: औद्योगिक क्षेत्र

​डेटा और माप ही सुधार का आधार: डॉ. हर्षित कुमार

कार्यशाला के मुख्य वक्ता, XLRI के प्रोफेसर और आईआईएम अहमदाबाद से पीएचडी डॉ. हर्षित कुमार सिंह ने विस्तार से बताया कि कैसे एआई कारखानों के परिचालन को पूरी तरह बदल सकता है। उन्होंने विनिर्माण प्रक्रिया में सुधार के लिए ‘विजन एआई’ (कैमरा तकनीक) द्वारा क्वालिटी कंट्रोल, मैनपावर दक्षता में वृद्धि और स्मार्ट मार्केटिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सिंह ने जोर देते हुए कहा, “डिजिटल डेटा कलेक्शन और सटीक माप ही प्रगति की कुंजी है; जिस प्रक्रिया को मापा नहीं जा सकता, उसमें सुधार संभव नहीं है।”

​उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी

इस सत्र में 80 से अधिक स्थानीय उद्यमियों ने हिस्सा लिया और अपनी शंकाओं का समाधान किया। विशेषज्ञों ने बताया कि एआई के माध्यम से न केवल प्रोसेस फ्लो को सुधारा जा सकता है, बल्कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भी टिके रहने में मदद मिलती है।

​गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम को सफल बनाने में एशिया के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल और महासचिव प्रवीण गुटगुटिया की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संतोष खेतान, राजीव रंजन मुन्ना, संतोख सिंह, पिंकेश माहेश्वरी, देवांग गांधी, दिव्यांशु सिन्हा, दशरथ उपाध्याय, चतुर्भुज केडिया, अशोक गोयल, दीपक पंचामिया और रतन लाल अग्रवाल समेत कई गणमान्य उद्यमी उपस्थित थे।

http://Adityapur: आरएंडडी लैब-इंडस्ट्री सिनर्जी: सीएसआईआर-एनएमएल (NML) और आदित्यपुर के उद्यमियों ने भविष्य की राह की साझा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Saraikela: शोक में डूबा जिलिंगगोड़ा: पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पौत्र की अंत्येष्टि में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बंधाया ढांढस, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना; क्षेत्र में शोक का माहौल