चाईबासा नगर पालिका चुनाव 2026 मतगणना शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम खोला गया

चाईबासा नगर पालिका चुनाव 2026 मतगणना

चाईबासा नगर पालिका चुनाव 2026 मतगणना शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच शुरू हो गई। नगर पालिका (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के मतों की गणना निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रारंभ की गई।

मतगणना तिथि के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका)-सह-उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, सामान्य प्रेक्षक, निर्वाची पदाधिकारी, प्रत्याशी एवं उनके अधिकृत अभिकर्ताओं की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया।

नगरपालिका चुनाव 2026: पूर्वी सिंहभूम में 53.40% मतदान, 27 फरवरी को होगी मतगणना

चाईबासा नगर पालिका चुनाव 2026 मतगणना

मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

नगर पालिका चुनाव की मतगणना महिला कॉलेज चाईबासा परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र में की जा रही है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा केवल अधिकृत अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को ही प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई है।

स्ट्रांग रूम खोले जाने के बाद उपायुक्त चंदन कुमार ने मतगणना कक्ष का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतगणना कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया। साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

चाईबासा नगर पालिका चुनाव 2026 मतगणना

चरणबद्ध तरीके से घोषित होंगे परिणाम

प्रशासन के अनुसार मतगणना प्रक्रिया चरणबद्ध रूप से पूरी की जाएगी तथा सभी परिणामों की आधिकारिक घोषणा निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत की जाएगी।

मतगणना स्थल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक एवं आम नागरिक अपने-अपने प्रत्याशियों के परिणाम जानने को लेकर उत्साहित दिखाई दिए। पूरे क्षेत्र में चुनाव परिणामों को लेकर उत्सुकता का माहौल बना हुआ है।

http://आदित्यपुर Voting Day: लोकतंत्र के महापर्व में अजय सिंह ने निभाई भागीदारी, सपरिवार किया मतदान, नगरपालिका चुनाव से विकास को मिलेगी गति, बैलेट पेपर ने ताजा की पुरानी यादें: अजय सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव

Adityapur Municipal Election Results: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिग्गजों का दबदबा, वार्डवार विजेताओं की सूची जारी ​सरायकेला-खरसावां जिले के सबसे बड़े नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने बदला सियासी समीकरण

सरायकेला नगर निकाय चुनाव

Saraikela Election: सरायकेला नगर निकाय चुनाव: केएस कॉलेज में मतगणना की रफ्तार सुस्त, सूचना के अभाव में प्रत्याशियों और समर्थकों में भारी नाराजगी ​मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, लेकिन सूचना तंत्र विफल; नतीजों के इंतजार में पत्रकार भी परेशान