Adityapur Deputy Mayor Election: आदित्यपुर नगर निगम: 16 मार्च को शपथ लेंगे नवनिर्वाचित मेयर और पार्षद, डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर भी सरगर्मी तेज

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव 2026

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम में चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब नई नगर सरकार के विधिवत गठन की तैयारी पूरी कर ली गई है। आगामी 16 मार्च, सोमवार को नवनिर्वाचित मेयर और सभी 35 वार्ड पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी दिन निगम के डिप्टी मेयर पद के लिए भी पार्षदों के बीच से चुनाव कराया जाना तय हुआ है।

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत
​प्रशासनिक स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह की तिथियां घोषित होंगी, हालांकि कार्यक्रम के सटीक स्थल का चयन अगले कुछ दिनों में किया जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार ने मेयर पद पर बड़ी जीत हासिल की है। अब 16 मार्च को वे आधिकारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगे।

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव 2026

​डिप्टी मेयर चुनाव पर टिकी सबकी नजरें

​मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ ही सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया डिप्टी मेयर का चयन होगी। नगर निगम के 35 वार्ड पार्षद मिलकर बहुमत के आधार पर डिप्टी मेयर का चुनाव करेंगे। जैसे-जैसे तिथि नजदीक आ रही है, इस पद के लिए दावेदारी करने वाले पार्षदों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, अब तक चार वार्ड पार्षदों ने डिप्टी मेयर पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है और अन्य पार्षदों का समर्थन जुटाने के लिए लामबंदी शुरू कर दी है।

राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि इस बार डिप्टी मेयर का ताज किसके सिर सजेगा।आदित्यपुर की जनता को उम्मीद है कि नई परिषद के गठन के साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आएगी और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।

http://Adityapur Municipal Election:आदित्यपुर नगर निगम: भाजपा समर्थित संजय सरदार की प्रचंड जीत, झामुमो के भुगलू सोरेन को दी करारी शिकस्त, संजय सरदार ने 7,795 मतों के अंतर से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत