आदित्यपुर: आदित्यपुर अधिवक्ता संघ द्वारा रोड नंबर 32 स्थित कार्यालय (अधिवक्ता चौक के समीप) में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने शिरकत कर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और मिठाइयाँ बांटकर आपसी सौहार्द का परिचय दिया।
Jamshedpur में होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई
सांस्कृतिक गीतों की रही धूम
समारोह का मुख्य आकर्षण भोजपुरी रामायण मंडली रही। अधिवक्ता एल. बी. ठाकुर, मथुरा यादव, बजरंग पांडे और जितेंद्र जी सहित अन्य गायकों ने ढोल-झाल की थाप पर भगवान शिव, श्री राम और कृष्ण से जुड़े पारंपरिक व रचनात्मक होली गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा।

सड़क सुरक्षा पर विशेष अपील
उत्सव के बीच सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए संघ के पदाधिकारियों ने जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश ने समाज से अपील करते हुए कहा कि, “झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि एक गंभीर विषय है। हम सभी से आग्रह करते हैं कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, गति सीमा का पालन करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं।”
प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र नाथ ओझा, महासचिव रवि शंकर पासवान, उपाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, निशांत कुमार, मनोज कुमार साहू, संरक्षक सुनील कुमार स्वाईं, रंजनी मिश्रा, राजेश ठाकुर सहित लाला अजीत अम्बाष्ट, जितेंद्र कुमार सिंह, रामानुज सिंह और संजीव कुमार झा जैसे दर्जनों वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।








