ग्रेजुएट कॉलेज में दो दिवसीय नेशनल साइंस डे समारोह का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

ग्रेजुएट कॉलेज कार्यक्रम

Jamshedpur: National Science Day के अवसर पर ग्रेजुएट कॉलेज के विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Kolhan University के रजिस्ट्रार Dr. Ranjit Kumar Karan थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि का स्वागत कॉलेज की प्राचार्य Dr. Veena Singh Priyadarshi ने पौधा, उत्तरीय और स्मृति-चिह्न भेंट कर किया।

जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस एवं वन महोत्सव का आयोजन

ग्रेजुएट कॉलेज कार्यक्रम

अपने संबोधन में डॉ. करण ने महान भारतीय वैज्ञानिक C. V. Raman के जीवन और उनके वैज्ञानिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. सी. वी. रमन की खोजें और अनुसंधान विज्ञान के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने कहा कि विज्ञान मानव जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे विज्ञान का उपयोग देश की प्रगति और विकास के लिए करें, न कि इसके विध्वंसक स्वरूप को अपनाएं।

कार्यक्रम का मंच संचालन रसायन शास्त्र विभाग की डॉ. अरूंधती ने किया। विषय प्रवेश गणित विभाग की अध्यक्ष डॉ. सविता मिश्रा और रसायन शास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ. बनश्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने “ओम से जिनोम” विषय पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

समारोह में नेशनल साइंस डे के पहले दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं—भाषण, पोस्टर, मॉडल और क्विज—के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक एवं भौतिक विभाग की प्रोफेसर प्रतिमा सिन्हा ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में विज्ञान विभाग की प्रोफेसर फरजाना नईम, डॉ. सुलेखा कुमारी, डॉ. श्वेता शर्मा और डॉ. नम्रता का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

http://ग्रेजुएट कॉलेज साकची में पांच दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रक्तदान शिविर जमशेदपुर

Adityapur Agni BesraTrust: श्रद्धांजलि: अग्नि बेसरा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, झामुमो नेता गणेश महाली, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी और नवनिर्वाचित पार्षद समेत कई गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह