जमशेदपुर: तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी प्रिया सिंह उर्फ ‘चटनी डॉन’ गिरफ्तार, सोनारी पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO

तड़ीपार घोषित अपराधी प्रिया सिंह

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी प्रिया सिंह उर्फ ‘चटनी डॉन’ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और जिला प्रशासन द्वारा उसे कुछ समय पहले जिले से निष्कासित (तड़ीपार) किया गया था। इसके बावजूद वह चोरी-छिपे शहर में रह रही थी।

Jamshedpur Crime News: सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन झपटकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद वारदात, देखें Video

पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिया सिंह सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस की टीम सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने बचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने उसके खिलाफ जिला निष्कासन आदेश जारी किया था, जिसके तहत उसे कुछ समय तक जिले की सीमा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद वह इलाके में रह रही थी, जो आदेश का उल्लंघन माना जाता है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में आरोपी का अपने पति के साथ विवाद हुआ था, जिसकी सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि महिला तड़ीपार होने के बावजूद उसी क्षेत्र में रह रही है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन का नाम शहर के विभिन्न थानों में दर्ज कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। उस पर मारपीट, धमकी, रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। इलाके में वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रही है।
सोनारी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड और हाल की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

http://Chandil Kapali Murder: कपाली के कमारगोड़ा में सोनारी के युवक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *