झींकपानी जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक महिला ने दुष्कर्म का दर्ज कराया था मामला

Chaibasa:- झींकपानी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा को दुष्कर्म मामले में मनोहरपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. सदर अस्पताल चाईबासा में मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया. एक महिला ने मनोहरपुर थाना में जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा पर कुछ दिन पूर्व दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराई थी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जॉन मिरन मुंडा की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही थी.

मंगलवार को मनोहरपुर पुलिस ने जॉन मिरन मुंडा को झींकपानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में मेडिकल जांच कराया गया जिसके बाद जेल भेज दिया गया. मालूम हो कि जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा जिला परिषद सदस्य के उपाध्यक्ष पद के लिए भी उम्मीदवार था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *