राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले लाभ, पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए गए ये आवश्यक निर्देश

Chaibasa:- झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में आगामी 13 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला के द्वारा लगातार विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उस विभाग से संबंधित सुलहनीय मामलों के राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन हेतु विचार विमर्श किया. उन्होंने चाईबासा वन प्रमंडल अंतर्गत चारों वन क्षेत्र पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिया.

इस मौके पर प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने और जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि आगामी माह वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने बैंक ऋण, पेंशन, बीमा, मुआवजा बीमा, वन अधीनियम, शमनीय फौजदारी मुकदमा, दीवानीवाद, राजस्व वाद, दूरसंचार वाद, सर्विस मेटर, पेंसन मामले, वैवाहिक वाद, भू-अर्जन वाद, मोटरयान दुर्घटना क्लेम संबंधित सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए प्राधिकार के कार्यालय मे संपर्क कर सकते हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *