द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने जा रही ये हमारे जनजाति समाज के लिए गौरव की बात- शिव शंकर उरांव

Chaibasa:- चाईबासा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह पुर्व विधायक शिव शंकर उरांव का जैन मार्केट चौक में पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर मोर्चा जिला अध्यक्ष जयपाल कुंकल के उपस्थिति में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया. स्वागत के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई. साथ ही आजादी के बाद देश में पहली बार अनुसूचित जनजाति समाज के महिला व झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति बनाए जाने पर बधाई शुभकामना दिया, और कहा कि हमारे जनजातीय समाज के लिए आज का दिन गौरव का दिन है कि आज हमारे समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रपति बनने जा रही हैं.

गौरव के क्षण लिए देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा का बहुत-बहुत आभार निश्चित रूप से आने वाले दिनों में जनजातीय समाज के विभिन्न विषयों एवं मुद्दों पर देश और समाज में परिवर्तन दिखाई देगा. आज के कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ललित गिलुवा, राकेश बबलू शर्मा, जिला महामंत्री प्रताप कटियार, जगदीश पिगुवा, पंकज खीरवाल, मनोज लेंयंगी,हेमन्त केशरी, जय किशन विरूली, कुंज बिहारी खण्डाईत, चंद्रमोहन तियू, सुरा लागुरी ,दिलीप साव नंदे सोनकर ,अजय मोहता, अनंत सयनम, अजय झा, राहुल कारवां, प्रदुमन महतो, पिंटू प्रसाद, अमित सिंह, शिव बजाज, सुमित प्रजापति समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *