Adityapur News: आदित्यपुर में रामनवमी पर नव युवक बजरंग अखाड़ा समिति की तैयारी पूरी, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद, दो दिवसीय भव्य आयोजन, छऊ नृत्य और जागरण होगा आकर्षण का केंद्र

आदित्यपुर कार्यक्रम

आदित्यपुर: रामनवमी के पावन अवसर पर आदित्यपुर-1 स्थित दिन्दली बस्ती में नव युवक बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा दो दिवसीय भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 27 और 28 मार्च 2026 को किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति द्वारा सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Adityapur Ram Navami: आदित्यपुर: रामनवमी पर अखाड़ों का भव्य प्रदर्शन, ट्यूबलाइट और आग पर रोक, 8 प्रमुख अखाड़े दिखाएंगे अपना करतब ; प्रशासन की मौजूदगी में होगा आयोजन

समिति के संरक्षक सह भाजपा नेता छवि महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मार्च (शुक्रवार) की शाम 6 बजे से कलकत्ता जागरण एवं आकर्षक झांकी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं 28 मार्च (शनिवार) को शाम 6 बजे से विराट छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा, जो इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा। इसमें पुरुलिया के प्रसिद्ध कलाकार नेपाल महतो और कार्तिक कर्मकार अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे दर्शकों को पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के सदस्य बॉबी महतो, दुलाल महतो, टीपू महतो और दिनेश गोप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि 27 मार्च को आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी।

समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं।

http://Saraikela Flag March: रामनवमी पर सरायकेला में सुरक्षा सख्त: पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर दिया शांति का संदेश ​असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *